Contact Info

Chitragupt Colony, Badaun Road, Bareilly.

We Are Available 24/ 7. Call Now.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथैम्पटन में खेला जा रहा है। पहला दिन बारिश से धुलने के बाद दूसरे दिन टॉस हुआ। न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जवाब में टीम इंडिया ने Tea Break तक 3 विकेट गंवाकर 120 रन बना लिए हैं। फिलहाल, भारतीय कप्तान विराट कोहली (35) और अजिंक्य रहाणे (13) क्रीज पर हैं।

तीसरे विकेट के रूप मे  चेतेश्वर पुजारा आउट हुये। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने 5वीं बार आउट किया। पुजारा 54 बॉल पर सिर्फ 8 रन बनाकर LBW हुए। बोल्ट पुजारा को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले कीवी गेंदबाज हैं। ओपनर शुभमन गिल 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नील वैगनर की बॉल पर विकेटकीपर बीजे वाटलिंग ने उनका कैच लपका।

इससे पहले रोहित शर्मा 34 रन बनाकर काइल जेमिसन की बॉल पर आउट हुए। टिम साउदी ने उनका शानदार कैच लपका। रोहित ने गिल के साथ 62 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इंग्लैंड में दूसरा टेस्ट खेल रहे रोहित का यहां यह अपना हाइएस्ट स्कोर है। उन्होंने इंग्लैंड में पहला टेस्ट 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में ही खेला था। तब उन्होंने 28 रन बनाए थे।

विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है। यदि भारतीय टीम फाइनल को जीतने में सफल रहती है तो वह विराट की कप्तानी में पहली बार आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम करेगी। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होने के बावजूद वह कोई खिताब अपने नाम नहीं कर पाए हैं।

कोहली ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

विराट कोहली बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 61 टेस्ट खेलने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है। धोनी ने 60 टेस्ट में कप्तानी की थी। तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 49 टेस्ट में कप्तानी की थी।

मिल्खा सिंह की याद में काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरी टीम इंडिया

आपको बता दें कि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की याद में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर खेल रही है। मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद कल देर रात चंडीगढ में निधन हो गया था। कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री समेत शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों ने ट्विटर पर शोक जताया।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड ने प्लेइंग इलेवन में टॉम लैथम, डी कॉन्वे, केन विलियमसन, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, बीजे वॉटलिंग, कोलिंग ग्रांडहोम, काइली जैमिसन, टिम साउदी, नील वैगनर और ट्रेंट बोल्ट को जगह दी है। वहीं, भारतीय टीम में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी खेल रहे हैं।

89 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

भारत अपने 89 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार न्यूट्रल वेन्यू पर खेल रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय टीम किसी दूसरी टीम से तीसरे देश में ये मुकाबला खेल रही है। इससे पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ है।


administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *