Contact Info

Chitragupt Colony, Badaun Road, Bareilly.

We Are Available 24/ 7. Call Now.

यूपी के बदायूं में भागीरथी कछला गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने आरती कर दीपदान किया जिससे दीपकों की झिलमिल रौशनी से इलाका जगमग हो उठा।

अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में प्रखर बाल संस्कारशाला की ओर से कछला के भागीरथी तट पर लोकमंगल की कामना से गायत्री मंत्र का जप, मां गंगा की आरती और दीपदान किया गया। दीपकों की झिलमिलाती रोशनी आकर्षण का केंद्र रही।

गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों की जन्मदात्री है। भारत की पावन भूमि पर मां गंगा का आंचल गोमुख से सागर तक 2525 किमी फैला है।

उसहैत से आए पंकज कुमार ने कहा कि मां गंगा भारत भूमि की सर्व प्रधान रक्त धामिनी है। गंगा भारत के कोने-कोने में युगों-युगों से प्रवाहित होकर धरती और प्राणी जगत को जीवनदान दे रही है। मानव में देवत्व जागा और धरती पर स्वर्ग का अवतरण हुआ है।

कछला के भागीरथी तट पर लोकमंगल की कामना से गायत्री मंत्र का जाप हुआ। मां गंगा की भव्य आरती हुई। दीप प्रज्ज्वलित कर मां गंगा के निर्मल धारा में प्रवाहित किए। इस अवसर पर भवेश शर्मा, आरती शर्मा, रीना शर्मा, दीप्ति, खुशबू आदि मौजूद रहे।

एम आरिफ खान की रिपोर्ट

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *