Contact Info

Chitragupt Colony, Badaun Road, Bareilly.

We Are Available 24/ 7. Call Now.

बरेली के नबाबगंज में एक पंचायत के दौरान हिंसक बारदात की खबर सामने आई है, जिसमे दो लोगो की गोली लगने से मौत हो गई जबकि आधे दर्जन से अधिक लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक नवाबगंज थाना क्षेत्र के जरेली गांव में पति-पत्नी के विवाद की पंचायत चल रही थी। इसी दौरान लड़का पक्ष लड़की पक्ष पर हिंसक हो गया। लड़के पक्ष ने अंधाधुंध गोलियां चला दी। जिसमे लड़की के पिता हैदर अली, चाचा गुलशन अली की मौत हो गई। इस घटना में कई अन्य लोग भी घायल हो गए।

घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी के साथ कई थानों के फोर्स भी पहुंच गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव जरेली में पति-पत्नी के विवाद की पंचायत चल रही रही थी। इसी दौरान लड़के पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसमे लड़की के पिता और चाचा की मौत हो गई साथ ही कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने पंचायतनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-बरेली से पवन कुमार की रिपोर्ट


administrator