Contact Info

Chitragupt Colony, Badaun Road, Bareilly.

We Are Available 24/ 7. Call Now.

पत्नी की गैर मौजूदगी में पति ने कुंडे से लटककर जान से दे दी। उसके दो बच्चे उसके शव को तीन दिन तक लटका देखते रहे। बदबू आने पर लोगों ने जब बच्चों से पूछा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बतायी जा रही है।

इज्जतनगर के एयरफोर्स कॉलोनी के पास गायत्री नगर निवासी मनोज दयाल (35) पुत्र प्रभु दयाल प्राईवेट काम करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज की पत्नी कुछ दिनों से घर पर नहीं थी। मनोज की चार साल की बेटी और छह साल का बेटा उनके साथ रहता था। मंगलवार को लोगों ने पुलिस को बताया कि मनोज के कमरे से बदबू आ रही थी।

आवाज देने पर भी कोई बाहर नहीं आ रहा था। शक हुआ तो अंदर आकर झांका तो देखा कि मनोज छत की कुंडे लटक रहा था। शव से बदबू आ रही थी। देखने पर वह तीन से चार से चार दिन पुराना लग रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नोएडा में करता था काम, लाकडाउन से था घर

जानकारी के मुताबिक मनोज दयाल लाकडाउन से पहले नोएडा में काम करता था। लाकडाउन लगने के बाद एक साल पहले वह घर आ गया था। तब से घर पर ही काम कर रहा था। बताया जाता है कि पारिवारिक कलह से मनोज परेशान था।

-पवन कुमार की रिपोर्ट

 

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *