Contact Info

Chitragupt Colony, Badaun Road, Bareilly.

We Are Available 24/ 7. Call Now.

राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में शुक्रवार दोपहर को एक कैदी की हत्या कर दी गई। जेल अधिकारी के मुताबिक आज दोपहर तिहाड़ की जेल नंबर 3 में एक कैदी की दूसरे कैदी से बहस के बाद हत्या हो गई। मृतक जेल में सेवादार के रूप में काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि हरि नगर थाने को आज एक सूचना मिली कि दीपक नामक कैदी को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह तिहाड़ में बंद था और वह दिल्ली के शकूरपुर का निवासी था। उसे मृत अवस्था में डीडीयू अस्पताल लाया गया था। उसके सीने में घाव के निशान पाए गए थे। उसकी उम्र 29 साल थी।

उन्होंने बताया कि दीपक पर उसके साथी कैदी ने किसी धारदार हथियार से हमला किया था। दीपक पर हमला करने का आरोप अब्दुल बाशिर (44) पर लगा है। वह लाजपत नगर में रहता था। वह मूल रूप से अफगानिस्तान का नागरिक है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। बताया गया कि घटना दोपहर साढ़े 12 बजे घटी।

Share: