Contact Info

Chitragupt Colony, Badaun Road, Bareilly.

We Are Available 24/ 7. Call Now.

सीतापुर में हिना ने गुरुवार को अपने हिंदू प्रेमी के साथ मंदिर में शादी रचा ली। इससे पहले उसने हिंदू धर्म भी अपना लिया। दोनों के बीच करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था। युवती ने बताया कि बदायूं कांड को देखकर वह दहशत में थी। इसलिए मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाते हुए शादी कर ली है। अब अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हूं। मामला रामकोट थाना इलाके का है।

संगीता बनने वाली हिना सीतापुर के खैराबाद थाना इलाके की रहने वाली है। उसके पिता का नाम ताहिर अली है, जो सीतापुर में सैलून चलाते हैं। लगभग ढाई साल से हिना की महेश नाम के एक युवक से बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। महेश भी खैराबाद का रहने वाला है।

शादी के लिए नहीं तैयार थे युवती के परिवार वाले
दोनों ने शादी करने का फैसला किया, तो हिना के परिवार वालों ने इनकार कर दिया। इसके बाद हिना और महेश ने हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू से मुलाकात की और शादी कराने को कहा। इसके बाद गुरुवार को हिना और महेश की शादी सीतापुर की कांशीराम कॉलोनी स्थित माता काली मंदिर में विधि-विधान से हुई।

इस विवाह समारोह के दौरान वेद मंत्रों की गूंज के साथ ‘जय श्रीराम’ के नारे भी लगे। मौके पर मौजूद महेश के घरवालों के अलावा हिंदू संगठनों के लोगों ने भी हिना और महेश को गिफ्ट और आशीर्वाद दिया।


author