Contact Info

Chitragupt Colony, Badaun Road, Bareilly.

We Are Available 24/ 7. Call Now.

बरेली में सपा के पूर्व जिला महासचिव सतेंद्र यादव ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। वह अपनी भाभी ब्लॉक प्रमुख किरण यादव के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। बसपा को छोड़कर योगेश पटेल ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा के लखनऊ स्थित कार्यालय में बुधवार को सपा और बसपा नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने जिले के यादव वोट बैंक में सेंधमारी के साथ ही अपने बागियों को भी वापस लाने का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा के पूर्व जिला महासचिव सतेंद्र यादव व उनकी भाभी फतेहगंज पश्चिमी की ब्लॉक प्रमुख किरण यादव को सदस्यता दिलाई। ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में इन्होंने भाजपा की पुष्पा देवी को हराया था।

योगेश पटेल ने की वापसी 
वहीं, भोजीपुरा ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल विधानसभा चुनाव में भोजीपुरा विधानसभा से टिकट की मांग कर रहे थे। टिकट न मिलने पर भाजपा छोड़कर बसपा में चले गए थे। चुनाव लड़ा मगर हार गए। बुधवार को उन्होंने भी भाजपा में वापसी की।

फतेहगंज पूर्वी के चयेरमैन संजीव पाठक ने नगर निकाय चुनाव में टिकट की मांग की थी। टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा के प्रत्याशी को चुनाव हराकर जीत हासिल की। बुधवार को उन्होंने भी पार्टी में वापसी की।

सतेंद्र यादव और उनकी भाभी ब्लॉक प्रमुख किरण यादव ने कहा कि वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित हैं। इसीलिए उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है ताकि प्रधानमंत्री के 400 पार जीत के लक्ष्य में अपना योगदान दे सकें।


administrator