Contact Info

Chitragupt Colony, Badaun Road, Bareilly.

We Are Available 24/ 7. Call Now.

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले सभी राजनीतिक दल ‘आधी आबादी’ को साधने में जुटे हैं। इसी कड़ी में शिवराज सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभी तक महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा था। हालाँकि इसका लाभ वन विभाग को छोड़कर सभी विभाग में मिलेगा।

गौरतलब है कि पुलिस में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। बाकी सरकारी पदों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत के हिसाब से आरक्षण का लाभ दिया जा रहा था। इसे शिवराज सरकार का महिलाओं को आत्मनिभर और सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया जा रहा है।


administrator