Contact Info

Chitragupt Colony, Badaun Road, Bareilly.

We Are Available 24/ 7. Call Now.

उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ  पति-पत्नी ने पारिवारिक विवाद के चलते टॉयलेट क्लीनर पी लिया।  हालत बिगड़ने पर उन्हें गंभीर अवस्था में बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की तबीयत नाजुक बनी हुई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों से पुछ्ताछ की जा आ रही है। पुलिस के मुताबिक, घर में विवाद होने के कारण दोनों ने यह घातक कदम उठाया। पहले पत्नी ने घर में रखा टॉयलेट क्लीनर पिया उसके बाद पति ने भी इसे पी लिया।

सांस-बहू में हुआ था विवाद

घटना बरेली के थाना सुभाष नगर के मढ़ीनाथ की है। शनिवार को यहां की निवासी एक दंपति ने घरेलू कलह के चलते सुसाइड करने के इरादे से टॉयलेट क्लीनर पीकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर दोनों को बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर बताई है। यहां के रहने वाले धर्मेंद्र की पत्नी सीमा का किसी बात को लेकर उसकी सास से विवाद हो गया। काफी देर तक दोनों के बीच बहस होती रही। इतने में पति धर्मेंद्र ने सीमा को शांत रहने को कहा। काफी देर तक पत्नी को समझाने के बाद जब निपटारा नहीं हुआ तो विवाद पति-पत्नी के बीच शुरू हो गया।

इसके बाद एक के बाद दोनों ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। पीने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से बरेली के जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। दोनों की हालत अभी ठीक नहीं है।

Share: