Contact Info

Chitragupt Colony, Badaun Road, Bareilly.

We Are Available 24/ 7. Call Now.

महाराष्ट्र में इस वक्त मासूमों की जान जाने पर सियासत खेल खेला जा रहा है जहां एक तरफ सरकार एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए नजर आ रही है। जी हां आपको बता दे की महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में 12 नवजात सहित 24 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद से ही राहुल गांधी प्रियंका गांधी शरद पवार समेत कई बड़े नेताओं ने शिंदे सरकार पर हमला बोला है। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्र अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने सरकार पर हमला बोलते हुए एक बड़ी मांग कर दी है।

दरअसल मंगलवार के दिन नांदेड़ के एक सिविल अस्पताल में 24 घंटे में 12 नवजात शिशुओं सहित 24 लोगों की मौत हो गयी। जिसपर शौक जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शोक व्यक्त करते हुए विस्तृत जांच की मांग भी की है। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य सरकार की स्वास्थ्य प्रणाली पर सवाल उठाए।

कांग्रेस प्रमुख ने महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शिवसेना सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘पीड़ितों के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने राज्य सरकार की स्वास्थ्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने सोमवार रात को सवाल किया था कि बच्चों की दवाओं के लिए पैसे क्यों नहीं हैं, जबकि भाजपा सरकार प्रचार पर करोड़ों रुपये खर्च करती है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।


administrator