Contact Info

Chitragupt Colony, Badaun Road, Bareilly.

We Are Available 24/ 7. Call Now.

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। फॉक्स न्यूज के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। वॉर्न ने शुक्रवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श के निधन पर ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने मार्श के निधन पर दुख जताया था। यह उनके जीवन का आखिरी ट्वीट साबित हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न टेस्ट में दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

2007 में वॉर्न ने लिया था संन्यास

शेन वॉर्न ने भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी, 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था। जब वॉर्न रिटायर हुए उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन अन्य खिलाड़ियों ने भी संन्यास लिया था।

शेन वॉर्न के नाम रिकॉर्ड

वॉर्न के नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाज़ी औसत से 708 विकेट लिये। मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए थे।

पूर्व दिग्गजों ने दुख जाहिर किया

शेन वॉर्न की मौत पर कई दिग्गजों ने दुख जताया है। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले, वसीम जाफर और हरभजन सिंह ने निधन पर शोक जाहिर किया है। लक्ष्मण ने लिखा- इस पर यकीन करना मुश्किल है। पूरी तरह से स्तब्ध हूं, एक दिग्गज और दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक, आप बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और दोस्तों के साथ संवेदनाएं।”

शराब और सिगरेट की लत थी

इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक के पीछे वॉर्न की सिगरेट और शराब की लत को बड़ी वजह माना जा सकता है। वॉर्न एक चेन स्मोकर थे और कई बार उन्हें ग्राउंड पर भी सिगरेट पीते हुए देखा गया था। साथ ही वे ओवर ड्रिंकिंग भी करते थे।


administrator