Contact Info

Chitragupt Colony, Badaun Road, Bareilly.

We Are Available 24/ 7. Call Now.

बिहार के बक्सर के अमसारी गांव में बुधवार रात करीब छह लोगों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह मौतें जहरीली शराब के कारण हुई हैं। प्रशासन क्या कर रहा है? अगर शराब पर प्रतिबंध है, तो वे इसे कैसे पी रहे हैं? घटना के बाद बक्सर के एसपी नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चार और लोगों की हालत गंभीर है जिनका कि अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें छह लोगों की मौत की जानकारी प्राप्त हुई है और इसे लेकर जांच की जा रही है।

नवंबर के महीने में भी हुई थी जहरीली शराब पीने से मौत
इससे पहले, जहरीली शराब ने नवंबर के महीने के आसपास पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिलों में 40 से अधिक लोगों की जान ले ली थी। सीएम नीतीश कुमार ने राज्य की महिलाओं से वादा किया था वे राज्य में शराब पर रोक लगा देंगे। उसके एक साल बाद अप्रैल, 2016 में बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Share:

author