Contact Info

Chitragupt Colony, Badaun Road, Bareilly.

We Are Available 24/ 7. Call Now.

देश में लगातार चार दिनों तक नए कोरोना केस में गिरावट के बाद एक बार फिर केस बढ़े हैं। मंगलवार को 2,83,499 मामले सामने आए। इस दौरान 2.98 लाख लोग ठीक भी हुए, जबकि 659 लोगों की मौत हुई है। पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में करीब 27,000 की बढ़ोतरी हुई है। देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 22.15 लाख है। कुल केस 4 करोड़ के पार पहुंच गए हैं।

सोमवार को देश में 2,55,874 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 2.67 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 614 लोगों की मौत हुई थी। वहीं रविवार को देश में 3,06,064 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। शनिवार को 3,33,533 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 3,37,704 संक्रमित मिले थे और गुरुवार को 3,47,254 लोग संक्रमित मिले थे। यानी शुक्रवार से लगातार कोरोना केस में गिरावट आ रही थी।


author