Contact Info

Chitragupt Colony, Badaun Road, Bareilly.

We Are Available 24/ 7. Call Now.

एशियाई खेलों का आज 14वां दिन है। शनिवार को भारतीय महिला कबड्डी टीम ने यहां स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारत ने एशियाई खेलों अपने 100 पदक भी पूरे कर लिए हैं।

एशियन गेम्स के 74 साल के इतिहास में भारत ने पहली बार 100 मेडल का आंकड़ा छूआ। शनिवार सुबह गेम्स के14वें दिन महिला कबड्डी टीम ने चाइनीज ताइपे को फाइनल में 26 -25 से हराकर गोल्ड जीतने के साथ ही भारत के लिए 100वां मेडल जीता। इसके साथ ही अब भारत के 25 गोल्ड हो गए हैं।

इस तरह आज अब तक भारत को 5 मेडल मिले हैं। कबड्डी के अलावा, भारत को आर्चरी कंपाउंड में 4 मेडल मिले। इनमें 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल है।

चीन के गुवांगझोउ में चल रहे इस एशियन गेम्स में भारत को 24 सितंबर को शूटिंग में पहला पदक मिला था। इसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है। इससे पहले 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स में भारत ने सबसे ज्यादा 70 मेडल जीते थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा, ‘एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि! भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए हैं। मैं अपने अभूतपूर्व एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। प्रत्येक विस्मयकारी प्रदर्शन ने इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है।’


administrator