Contact Info

Chitragupt Colony, Badaun Road, Bareilly.

We Are Available 24/ 7. Call Now.

रायबरेली:- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के पुत्र की शादी के लिए बरात शुक्रवार की शाम यहां पहुंची। बरात दूल्हे संग कौशांबी से आई जबकि डिप्टी सीएम खुद लखनऊ से पहुंचकर शामिल हुए। इस दौरान कई प्रमुख नेता और अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि इस शादी में आम लोगों की एंट्री नहीं है। उपमुख्यमंत्री के बेटे योगेश की शादी पिछवारा निवासी हरि शंकर मौर्य की बेटी के साथ हो रही है। शाम करीब सात बजे बरात यहां पहुंची तो परम्परागत उसका स्वागत हुआ। द्वारचार पर मंगल गीत गाये गए। रस्मोरिवाज के साथ वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुआ।

इस दौरान सुरक्षा के माकूल इंतजाम है। विवाह मंडप व जनवासे की जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई थी। सामान्य लोगों का प्रवेश वर्जित रहा। कार्यक्रम स्थल को चारों ओर से पंडाल बनाकर घेरा गया है। लोक निर्माण विभाग, जल निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Share:

administrator